फूड प्वाइजनिंग ने मचाया कोहराम- 50 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार

फूड प्वाइजनिंग ने मचाया कोहराम- 50 से भी ज्यादा लोग हुए बीमार

मथुरा। नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत खाएं गए व्यंजन लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए 50 से भी ज्यादा लोगों को अलग-अलग स्थान पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लोगों के बड़ी संख्या में बीमार पड़ने की सूचनाओं से स्वास्थ्य महक में में हड़कंप मच गया है।

बुधवार को नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन 50 से भी ज्यादा लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की वजह से बीमार हो जाने की सूचना पर स्वास्थ्य महकमें हड़कंप मच गया है।

पहले सूचना जैंत थाना क्षेत्र के बाती गांव से आई, यहां नवरात्र महोत्सव के मौके पर व्रत खोलने के लिए खाएं गए व्यंजन से 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें आस-पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार होने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक है।

इसके अलावा अडिग और विकास नगर से भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। यहां भी बीस से भी ज्यादा लोगों को जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ऑफिस के नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव के मुताबिक पानी गांव से भी फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। वहां पर भी एक टीम भेजी गई है।

epmty
epmty
Top