जय भारत सत्याग्रह को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक - तय हुआ प्लान

जय भारत सत्याग्रह को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक - तय हुआ प्लान

मुजफ्फरनगर। आज दिनांक 10 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी के साकेत कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आगामी 19 अप्रैल को होने वाले जय भारत सत्याग्रह और आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने और संचालन कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ़ ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने कहा कि पांच दिन पूर्व मेरठ में हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल और प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 14 जिलों की बैठक में अवगत कराया कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा और संसद सदस्यता खत्म करने और सरकारी बंगला खाली कराए जाने के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया कि पूरे देश के प्रत्येक जिले में जय भारत सत्याग्रह किया जाएगा जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर को 19 अप्रैल 2023 का समय निर्धारित किया गया।

जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने का आवाहन किया गया। साथ ही नगर निकाय चुनावों की घोषणा होने पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि दो दिन के अंदर इच्छुक अध्यक्ष एवं सभासदों के प्रत्याशियों को अपने आवेदन देने के लिए कहा, जिससे जनपद की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों का चयन किया जा सके। अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद त्यागी, अशोक वर्मा, महफूज राणा, गुफरान काजमी, देवेन्द्र कश्यप, बिल्किस चौधरी, मुर्तजा सलमानी, विनोद शर्मा आदि ने अपने अपने विचार रखे।

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ़,आंनद त्यागी, अशोक वर्मा, महफूज राणा, गुफरान काजमी, देवेन्द्र कश्यप, धीरज महेश्वरी, बिल्किस चौधरी, विनोद शर्मा, सगीर मलिक, राजकुमार शर्मा,पं प्रहलाद कौशिक, जैबुननीसा, हर्षवर्धन त्यागी, मुकुल शर्मा,हाजी अहसान, मुर्तजा सलमानी,मौ सद्दाम,दिनेश पाल, इकबाल पसीना,समीर चौधरी,अमन प्रधान, अर्जुन कश्यप,समीर चौधरी, रामकुमार कश्यप सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top