तिहाड़ जेल में घमासान- कैदियों के दो गुट आपस में भिड़े- सुए से किया हमला

तिहाड़ जेल में घमासान- कैदियों के दो गुट आपस में भिड़े- सुए से किया हमला

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल के भीतर जेल संख्या तीन के कैदियों में घमासान हो गया। कैदियों के दो गुटों के आपस में भिड़ जाने से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक दूसरे पर प्रहार करने के लिए सुए का इस्तेमाल किया गया। कैदियों के इस घमासान में घायल हुए चार कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार को राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल के भीतर जेल संख्या 3 में कैदियों के दो गुटों के आपस में भिडने की जानकारी मिल रही है। बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल के भीतर से निकलकर बाहर आई कैदियों के इस घमासान की घटना के अंतर्गत सोमवार की देर शाम जेल नंबर 3 में बाथरूम जाने को लेकर कैदियों में विवाद हो गया था।

शुरुआती गाली गलौज के बाद कैदियों के दो गुट एक दूसरे के आमने-सामने आ गये। इस दौरान हथियार के रूप में सुए का इस्तेमाल किया गया। जिसकी चपेट में आकर भूपेश, दीपक, दिनेश एवं दिनेश द्वितीय गंभीर रूप से घायल हों गये।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना हरी नगर पुलिस ने घायल हुए कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

epmty
epmty
Top