भाजपा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी- IGMC में भर्ती

भाजपा अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी-  IGMC में भर्ती

शिमला। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप की आज तबीयत बिगड़ने पर उन्हें यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कश्यप राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन करने होलीलॉज पहुंचे थे कि उनकी वहां अचानक तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें तुरंत आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें सीसीयू में रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए उनके निजी आवास होलीलॉज में रखा गया है। सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शनों के लिए राजनेताओं सहित आम लोगों का तांता लगा हुआ है।

वहीं, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि श्री कश्यप को सीने में दर्द हुआ था। उन्हें डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। उनकी सभी प्रारम्भिक जाँच सामान्य हैं और कुछ और समय निगरानी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top