मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला- आठ लोग घायल

मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला- आठ लोग घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आरा में मतदान करने आए ग्रामीणों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा के हाई स्कूल में मतदान के दौरान मतदाताओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक मधुमक्खियों के हमले से घबराकर लोग भागने लगे और आठ ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को संजीवनी 108 की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी मतदान करने पहुंचे हुए थे उस दौरान यह घटना घटी है।

उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला सरगुजा लोकसभा क्षेत्र आने वाले जशपुर जिले की है। जहां आरा मतदान केंद्र में सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए कतार में खड़े हुए थे। तभी मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस हमले में मधुमक्खियों ने आठ लोगों को काटा है इन सभी को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गाय है, जहां सभी का इलाज जारी है।

epmty
epmty
Top