ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे 4 रोहिंग्या गिरफ्तार- STF ने की....

ट्रेन में सवार होकर दिल्ली जा रहे 4 रोहिंग्या गिरफ्तार- STF ने की....

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने सहारनपुर में छापामार कार्यवाही करते हुए चार रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। चारों रोहिंग्या असम से चलकर देश की राजधानी दिल्ली जा रहे थे। तलाशी में इनके पास से आधार कार्ड और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत सहारनपुर में छापामार कार्यवाही करते हुए असम से सिलचर ट्रेन में सवार होकर देश की राजधानी दिल्ली जा रहे चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है।

अरेस्ट किए गए चारों रोहिंग्या के कब्जे से आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अरेस्ट किए गए रोहिंग्या के नाम आमिर हमजा तथा मीना जहां, सुकुरा बेगम और ओनार बेगम होना बताए गए हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि यह चारों रोहिंग्या भारत में रहने के उद्देश्य से अवैध रूप से भारत में आए हैं। एसटीएफ ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि इन चारों ने अवैध रूप से आधार कार्ड भी बनवा लिया है।

epmty
epmty
Top