बसें चलाने से रोज हो रहा 3 करोड़ रुपये का घाटा

बसें चलाने से रोज हो रहा 3 करोड़ रुपये का घाटा

लखनऊ। लॉकडाउन के बाद हालांकि परिवहन निगम को राज्य के अंदर बसों के संचालन की अनुमति मिल गई पर संक्रमण के भय से पर्याप्त संख्या में यात्रियों के अभाव की वजह से निगम को हर रोज करोड़ों का घाटा हो रहा है। राज्य सड़क परिवहन निगम हर दिन तीन करोड़ से अधिक के नुकसान पर बसों का संचालन कर रहा है। वर्तमान में निगम की बसों में हर रोज लगभग 7.5 लाख लोग सफर कर रहे हैं। यह संख्या लॉकडाउन से पहले हो रहे सामान्य संचालन की आधी है। पहले 15 लाख या उससे अधिक लोग रोज रोडवेज की बसों में सफर करते थे। यात्रियों की संख्या आधी होने से निगम को बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। निगम के प्रबंध निदेशक राज शेखर के अनुसार यात्रियों की संख्या 11 लाख तक पहुंच जाए तो किसी हद तक बगैर नफे नुकसान के संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के बाहर संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से भी यात्रियों की संख्या कम है। हालांकि निगम ने कुछ दिनों पहले राज्य सरकार से इसके लिए आग्रह किया था पर संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ने की वजह से इस पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया गया है।

(हिफी न्यूज)

epmty
epmty
Top