CSK की कप्तानी को धोनी ने कहा अलविदा- अब इन्हें मिली टीम की कमान

CSK की कप्तानी को धोनी ने कहा अलविदा- अब इन्हें मिली टीम की कमान

नई दिल्ली। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को महेंद्र सिंह धोनी ने अलविदा कह दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल सीजन 2024 से पहले बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को अब टीम का नया कप्तान बनाया है।

बृहस्पतिवार को तेजी के साथ घटे एक बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत 22 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल सीजन- 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है।

एमएस धोनी की जगह सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड को अब चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसकी पुष्टि करते हुए बताया गया है कि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल सीजन 2022 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके चलते ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था।

लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन की वजह से रविंद्र जडेजा ने टूर्नामेंट के बीच में कप्तानी छोड़ दी थी और महेंद्र सिंह धोनी ने दोबारा से कैप्टनशिप संभाल ली थी। एम एस धोनी की अगवाई में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक आईपीएल के पांच खिताब जीत चुकी है, पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की अगवाई में ही गुजरात जॉइंट्स को हराकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीतकर अपने नाम किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा यह कप्तानी ऐसे हालातो में छोड़ी गई है जब उन्होंने अपने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अगले सीजन यानी आईपीएल 2024 में भी खेलेंगे।।। लेकिन अपने प्रशंसकों को महेंद्र सिंह धोनी ने सीजन 2024 के शुरू होने से कुछ घंटे पहले बड़ा झटका दिया है और वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से हट गए हैं।

epmty
epmty
Top