युवा खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर! सचिन के बाद अब धोनी की नीली जर्सी..

युवा खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर! सचिन के बाद अब धोनी की नीली जर्सी..

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में सात नंबर की जर्सी को रिटायर करते हुए यह नंबर किसी अन्य को देने पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके चलते अब सचिन तेंदुलकर का की 10 नंबर की जर्सी के बाद एस धोनी की 7 नंबर की नीले रंग की जर्सी क्रिकेट मैदान में नहीं दिखाई देगी।

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी को काफी समय पहले प्रतिबंधित कर दिया था। अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को सम्मान देते हुए उन्हें मिली 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 7 नंबर की जर्सी को रिटायर करने का यह कदम महेंद्र सिंह धोनी के महान कार्यों को देखकर उन्हें सम्मान देने के लिए उठाया है।

भारत के इस अनुभवी खिलाड़ी और शानदार कप्तान के मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीन खिताब जीते थे, जिस समय महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे कीपिंग और बल्ला लेकर मैदान में उतरते थे उस समय वनडे क्रिकेट चैंपियनशिप, t20 क्रिकेट चैंपियनशिप एवं चैंपियन ट्रॉफी तीन ही आईसीसी टूर्नामेंट हुआ करते थे और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दिमाग और खेल के बल पर इन तीनों ही ट्रॉफी को जीत कर दुनिया के पहले कप्तान के रूप में शोहरत हासिल करते हुए भारत का परचम लहराया था। 7 नंबर की जर्सी भारतीय क्रिकेट में रिटायर होने वाली दूसरी जर्सी नंबर है, क्योंकि इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा महान सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी को भी रिटायर करने का फैसला किया था और उसे रिटायर करते हुए उसे नंबर को किसी अन्य को देने पर प्रतिबंध लगा दिया था।



epmty
epmty
Top