IPL की नीलामी में ऑलराउंडरों पर पैसों की बरसात-सबसे महंगे बिके..

IPL की नीलामी में ऑलराउंडरों पर पैसों की बरसात-सबसे महंगे बिके..
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के लिए हो रही खिलाड़ियों की बोली में ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हो रही है। ऑक्शन में अब तेज गेंदबाजों पर बोली लगाई जा रही है। मिचेल स्टार्क के लिए विभिन्न टीमों के बीच लड़ाई हो रही है।

मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के वर्ष 2024 सत्र के लिए दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होना जारी है। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल की स्पीच के साथ शुरू हुई ऑक्शन की प्रक्रिया की कमान संभालते हुए मल्लिका सागर ने पहले बोली वेस्टइंडीज के रोमन पावेल के लिए लगवाइर्। उन्हें राजस्थान रॉयल ने 7 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पेट कमिंस आईपीएल की बोली के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद में उन्हें 20 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीद लिया है। डिरेल मिचेल के लिए 14 करोड़ की बोली लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम नीलामी में आ गया है। इस तेज गेंदबाज पर सबसे बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। फिलहाल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बोली के लिए एक दूसरे के सामने डटे हुए हैं और मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड 75 लाख रूपये में खरीदा है।

भारत के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी के लिए भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी दिखलाई है। शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा गया है। लखनऊ सुपरजाइंट्स एवं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने बोली लगाते हुए अंत में लखनऊ सुपरजाईंटस ने शिवम मावी को 6 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीद लिया है। गुजरात टाइटल्स ने उमेश यादव को पांच करोड़ 80 लाख रुपए ले खरीदा है।

epmty
epmty
Top