सीएम को वोटरों ने चटाई धूल-बीजेपी की गोद में बैठे एक्स सीएम भी धड़ाम

सीएम को वोटरों ने चटाई धूल-बीजेपी की गोद में बैठे एक्स सीएम भी धड़ाम

चंडीगढ़। राजधानी दिल्ली में सत्ता की बागडोर थामने वाली आम आदमी पार्टी ने पड़ोसी राज्य पंजाब के भीतर विपक्षी दलों की झाड़ू से सफाई करते हुए अपनी कामयाबी का परचम लहरा दिया है। राज्य के मतदाताओं ने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर अपनी मोहर लगाते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता की बागडोर सौंपना तय कर दिया है। पंजाब में ना केवल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अपने अपने चुनाव क्षेत्र से इलेक्शन हार गए हैं।

बृहस्पतिवार को हुई विधानसभा चुनाव की मतगणना में इलेक्शन लड़ने के लिए उतरी आम आदमी पार्टी ने अपनी कामयाबी का परचम लहरा दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जो अपनी पार्टी गठित कर बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरे थे, वह पटियाला सिटी विधानसभा सीट से इलेक्शन हार गए हैं। राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मतदाताओं का विश्वास हासिल करने में असफल रहते हुए अपने अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। पंजाब के भीतर मतदाताओं की ओर से केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर अपनी मुहर लगाते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता की दहलीज तक पहुंचा दिया है। आम आदमी पार्टी राज्य में ना केवल सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी कहीं ज्यादा आगे पहुंच गई है।

पहले से घोषित किए गए भगवंत सिंह मान का अब राज्य का नया मुख्यमंत्री बनना सुनिश्चित हो गया है। भाजपा पंजाब के भीतर दहाई का अंक छूने से भी तरस गई है।

epmty
epmty
Top