भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में लगी CM की होर्डिंग पर उतरा नगर निगम का नजला

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में लगी CM की होर्डिंग पर उतरा नगर निगम का नजला

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए औद्योगिक विकास मंत्री की ओर से लगवाई गई सीएम योगी की होर्डिंग पर नगर निगम की टीम ने अपना नजला उतार दिया। जिसके चलते रास्ता सुचारू करने के लिए चलाए गए अभियान के तहत सड़क पर लगी सीएम की होर्डिंग उखाड़कर गाड़ी में डाल ली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की इस कार्यवाही को लेकर जमकर हंगामा काटा। उधर स्थानीय लोगों द्वारा भी इसका विरोध किया गया।


दरअसल आगामी 23 नवंबर दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कानपुर आ रहे हैं। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी औद्योगिक नगरी आगरा पहुंच रहे हैं। सोमवार को महानगर के जोन-3 स्थित बारादेवी चौराहे के पास नगर निगम की टीम ने यातायात को सुचारू करने के लिए अभियान चलाया। जिसके चलते रास्ते के पोल में लगी होर्डिंग्स हटाकर गाड़ी में फेंक दी गई। इनमें शामिल एक होर्डिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी फोटो लगी हुई थी। होर्डिंग हटाने के अभियान में इसे भी तोड़ दिया गया। किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री को रास्ता क्लियर दिखाने के लिए दर्जनभर होर्डिंग्स सड़क किनारे से हटाई गई। इसके बाद अधिकारी आगे बढ़ गए। बाद में जब भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर निगम की टीम की इस कारगुजारी की जानकारी मिली तो उन्होंने सीएम की फोटो लगी होर्डिंग हटाने को लेकर जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों की ओर से भी नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध किया गया है।



epmty
epmty
Top