देश की सबसे अमीर महिला ने थामा बीजेपी का दामन- CM ने पटका...

देश की सबसे अमीर महिला ने थामा बीजेपी का दामन- CM ने पटका...

चंडीगढ़। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भगवा चोला धारण करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने देश की सबसे अमीर महिला को पार्टी का पटका पहनाकर बीजेपी में उनका स्वागत किया।

बृहस्पतिवार को हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी में शामिल हुई सावित्री जिंदल ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी के भीतर उन्हें राम एवं भरत का रूप दिखाई देता है। क्योंकि मनोहर लाल खट्टर ने खुद की कुर्सी छोड़कर नायब सिंह सैनी को दे दी है। त्याग की इससे बड़ी मिसाल और क्या हो सकती है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीजेपी का पटका पहनाकर सावित्री जिंदल का पार्टी में स्वागत किया। सावित्री जिंदल के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल और पूर्व जिला अध्यक्ष वेद रावल समेत कई कांग्रेसी नेता आज बीजेपी में शामिल हुए हैं।

epmty
epmty
Top