समाजवादी पार्टी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर साइकिल यात्रा निकाली

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

काकोरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर आज स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर भाजपा सरकार की विनाशकारी नीतियों के विरोध में एकजुट युवाओं और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल काकोरी से जनेश्वर मिश्र पार्क तक समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली। 30 किलोमीटर लम्बी इस यात्रा में एनपीआर नहीं, रोजगार चाहिए, सस्ती शिक्षा हो और छात्रों पर अत्याचार बंद करो के नारे लगाते हजारों साइकिल सवार शामिल थे। साइकिल यात्रा प्रातःकाल 10ः00 बजे शहीद स्थल काकोरी से दुबग्गा, सीतापुर रोड पर मंडियाहू के पास से सिविल इंजीनियरिंग कालेज के सामने से होते हुए मुंशी पुलिया चौराहे से पाॅलीटेक्निक चौराहा और लोहिया पार्क, दयाल पैराडाइज चैराहा होकर 02ः00 बजे जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंची।

समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने झंडी दिखाकर काकोरी से साइकिल यात्रा की शुरूआत की।अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी तथा एसआरएस यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में उनका अभिनंदन किया।

उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं को जनेश्वर मिश्र पार्क में सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ही अकेले ऐसे नेता हैं जो भाजपा की साम्प्रदायिक नीतियों का सामना कर सकते है। उन्होंने कहा कि नौजवान ही आगे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने नौजवानों को सफल साइकिल यात्रा पर बधाई देते हुए कहा कि पिछले दिनों भाजपा की केन्द्र सरकार ने जो फैसले किए हैं उससे देश भर में आक्रोश और असंतोष है। युवा महोत्सव के नाम पर युवाओं को धोखा दिया गया है। आज नौजवान रोजगार के लिए मारा-मारा फिर रहा है, उसका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से ही युवाशक्ति बदलाव लाएगी। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है और अकर्मण्य भारत बनाने की तैयारी कर रही है। वह समाज को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने नौजवानों से सन् 2022 की तैयारी करने का आह्वान किया है।

चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाने का भरोसा राज्य की जनता में हैं जिसकी आज नौजवानों के इस बड़े प्रदर्शन से शुरूआत हो गई है। भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है और जनता के सपने को साकार करना है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर नफरत की भाषा फैला रही है। उन्होंने साइकिल सवारों के परिश्रम की सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है। युवा ही प्रदेश में नया बदलाव लाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं-छात्राओं का उत्पीड़न कर रही है। शिक्षा संस्थाओं में पुलिस घुस रही है। एनपीआर से जनता में असंतोष है। भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाना है।

समाजवादी साइकिल यात्रा में आज जिन हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया उनमें कुछ प्रमुख नाम है- सुनील सिंह साजन, दिग्विजय सिंह देव, अरविन्द गिरि, विकास यादव, रामकरन निर्मल, प्रदीप तिवारी, अनीस राजा, मो एबाद, बृजेश यादव, अनुराग यादव, विजय सिंह, राम सागर यादव, जयसिंह जयंत, फाकिर सिद्दीकी, सुशील दीक्षित, अवनीश यादव, पूजा शुक्ला, अपूर्वा वर्मा, पूजा यादव, अनिल यादव, चंद्रशेखर चैधरी, रचना कोरी, नाहिद लारी, शकील खान, नवीन धवन बंटी, देवेन्द्र यादव जीतू, इश्तियाक लारी, डाॅ अजीज खान, डाॅ पूनम केसरी, श्याम किशोर यादव, गोमती यादव, सौरभ यादव, प्रदीप शर्मा, मनीष सिंह, कमला यादव, मनोज काका, प्रेमलता यादव, मनीष यादव, सर्वेश यादव, सतीश शर्मा, विभा शुक्ला, आर.एस. यादव, वीरू पाल, दीपक, प्रशांत मिश्रा, दीप चौरसिया, यामीन खान, अभिजीत यादव, शैलेन्द्र सिंह, सुमित पाल, सागर धानुक, डाॅ0 अखिलेश पटेल, अरूणेश पाण्डेय, संजीव भट्ट, मनोज चौरसिया, वीरपाल यादव, प्रमोद यादव, विशाल यादव, दार्शनिक धीरज यादव, इं अभिषेक यादव, दिलीप कमलापुरी, सत्य नारायण यादव, अजीत यादव, ओसमा अंसारी, राजवर्धन जाटव, जयवीर रावत, सैफ खान, इंद्रभूषण यादव, माधुर्य सिंह मधुर, महेन्द्र यादव, मनभावती यादव, अनुज यादव अन्नू, सृजन शुक्ला, अरस्सलान सिद्दीकी, सागर पाठक, गौरव पाण्डेय, चौ चंदन सिंह, ओम बिंद, राहुल यादव, वेद कन्नौजिया, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, रातेन्द्र सिंह, विनय यादव, शीला, विनर यादव, संतोष यादव, हर्ष यादव, एकता मैसी, मनीषा, मुस्कान, इकरा, अनामिका, नरगिस, रूचि, चांदनी, यासीमा, शिफत, नाहिद बानों, मीना यादव, कामिनी पटेल, उमा मिश्रा, जूही सिंह, शांती देवी, चंद्रा शुक्ला, मंजू यादव, आशा यादव, ज्ञानवती, अजरा मुस्ताक, आशा वर्मा, किरन यादव, रजनीश यादव, अक्षय यादव, यदुवेन्द्र यादव, हिमांशु आदि के नाम उल्लेखनीय है।


epmty
epmty
Top