डॉ इसरार अल्वी को समाजवादी हाईकमान ने दी तीसरी बार जिम्मेदारी

डॉ इसरार अल्वी को समाजवादी हाईकमान ने दी तीसरी बार जिम्मेदारी

मुज़फ्फरनगर समाजवादी पार्टी में बहुत कम समय मे अपनी खास पहचान बनाने वाले डॉक्टर इसरार अल्वी को समाजवादी पार्टी हाई कमान ने तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी। समाजवादी पार्टी में उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।





आपको बता दे कि डॉक्टर इसरार अल्वी समाजवादी पार्टी में एक खास मुकाम रखते है उन्होंने जमीनी मुद्दों, जैसे - मजदूरों की लड़ाई, अलपसंख्यको पर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन, और विशेष समुदाय को टारगेट बनाकर गोलियों का निशाना बनाने के खिलाफ खड़े रहना। गरीबो, मज़लूमो की लड़ाई लड़कर अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी महनत और वफादारी के मद्देनजर सपा हाई कमान ने उन्हें सबसे पहले मजदूरों की आवाज़ बनने के लिए मज़दूर सभा की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद उन्हें अल्पसंख्यक सभा का जिला अध्यक्ष बनाया गया। अब समाजवादी पार्टी हाईकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। इसकी खबर सुनते ही उनके समर्थकों में खुशी लहर दौड़ गई।

epmty
epmty
Top