अपराध पर नियंत्रण के सभी दावे हवा हवाई साबित : अखिलेश यादव

अपराध पर नियंत्रण के सभी दावे हवा हवाई साबित : अखिलेश यादव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधी मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की नई कमिश्नरी व्यवस्था भी फेल है। पुलिस का इकबाल खत्म हो चला है। राजधानी सहित तमाम जनपदों में रोज ही बलात्कार, छेड़छाड़ हत्या, और लूट की घटनाएं हो रही हैं। अपराध पर नियंत्रण के सभी दावे हवाहवाई साबित हुए हैं। 'रोगी सरकार' प्रदेश को बेहाल कर दिल्ली में वोट मांगने, और टीवी पर अपनी छवि दिखाने में ही व्यस्त हैं।

आजमगढ़ में दबंगों ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। बारात के दूल्हे को गोलियों से छलनी कर दिया गया। मौके पर उसकी दुःखद मौत हो गई। प्रशासन की लापरवाही से मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने के दौरान एक बच्ची की सब्जी के बर्तन में गिरने से मौत हो गई। सीतापुर में 8 साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर हत्या कर दी गई। रायबरेली के हरचंदपुर में बीएससी की छात्रा को जिंदा जला दिया गया।

घटनाएं और भी हैं। सुल्तानपुर में एक दलित युवती नेे छेड़छाड़ करने वालों की गिरफ्तारी न होने से जहर खा लिया। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ। राजधानी लखनऊ में सरोजनी नगर क्षेत्र में एक स्नातक छात्रा के साथ अभद्रता की गई। एक 17 वर्षीया की गला दबा कर हत्या कर दी गई। पारा क्षेत्र में एक किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया। मथुरा में एक चांदी के कारोबारी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई।

अपराधी कितने निर्भीक हैं और पुलिस कितनी असहाय! लखनऊ में ही एक पूर्व पीसीएस अफसर की गाड़ी घर के बाहर से गायब हो गई। वाराणसी में तो एक दारोगा सहित चार लोग एक युवती से गैंगरेप में आरोपित हैं तो हरदोई में एक इंटर की छात्रा को अगुवा कर दुष्कर्म का आरोपित थाने की दीवार फांदकर ही नौ दो ग्यारह हो गया। काश, मुख्यमंत्री जी को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नज़र डालने की फुर्सत मिल पाती।

एक ज्वलंत प्रश्न है कि आखिरकार इस भाजपा सरकार में बहन-बेटियों पर इतने जुल्म क्यों हो रहे हैं? मुख्यमंत्री जी का तो दावा था कि अपराधी या तो जेल में रहेंगे या प्रदेश के बाहर लेकिन ऐसा कुछ भी देखने में नहीं आया। बल्कि हकीकत तो यह है कि अपराधी निद्र्वंद्व है, जेल से भी उनके धंधे बदस्तूर चल रहे हैं। अपराधी सरकार की नाक के नीचे ही जमे हैं और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में अपराधों की बढ़ोत्तरी के पीछे भाजपा सरकार की संकीर्ण मानसिकता और घटिया राजनीतिक सोच भी है। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर की यूपी डायल 100 सेवा की व्यवस्था की गई थी, छेड़छाड़ रोकने के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन बनी थी, उनको बर्बाद कर दिया गया। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का आधुनिकीकरण करने के साथ उनकी सुविधाएं बढ़ाई गई थीं। भाजपा ने पुलिस को अपनी सत्ता को बचाने और विपक्षियों को डराने धमकाने का तंत्र बना दिया है। प्रदेश को 'हत्या प्रदेश' बनाने और देश-दुनिया में बदनामी कराने में भाजपा की 'रोगी सरकार' को कोई शर्म-संकोच नहीं है।


epmty
epmty
Top