आधी आबादी के साथ अन्याय जारी है : अखिलेश यादव

आधी आबादी के साथ अन्याय जारी है : अखिलेश यादव

कन्नौज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज में समाजवादी महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आधी आबादी के साथ अन्याय जारी है। भाजपा राज में सबसे ज्यादा अत्याचार माताओं, बहनों पर हो रहा है। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। बेटियो का जीवन दूभर है। उत्तर प्रदेश में वही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होने कहा कि जिस समाज में महिला का उत्पीड़न और शोषण होता है वह समाज कभी भी उन्नति नहीं कर सकता है।





यादव के साथ मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद रामबख्श सिंह, एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन, पूर्व विधायक अनिल दोहरे, कल्याण दोहरे तथा अरविंद सिंह के अलावा प्रताप सिंह यादव एवं नबाब सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में उत्साहित महिलाएं उपस्थित थी। उन्होने मुख्य अतिथि अखिलेश यादव को फूलमालाओं से लाद दिया। उनका कहना था कि समाजवादी सरकार में ही उन्हें मान सम्मान और सुरक्षा मिलती है। महिलाओं ने एक स्वर में कहाकि वे सब सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में कोई चूक नहीं करेगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वे संकल्पित है। इस सम्मेलन का आयोजन अंगूरी दहाड़िया ने किया जो महिला ग्रीन ब्रिगेड की संयोजिका भी है।





अखिलेश यादव ने कहा कि आज के ही दिन महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं की सूचना मेरठ, आगरा, फतेहाबाद, गोरखपुर, हमीरपुर, एटा बुलन्दशहर, सहारनपुर आदि जनपदों से मिली है। उन्होेेने कहा कि इन घटनाओं के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उसका ऐंटी रोमियो स्क्वाड कहां है? उन्होने कहाकि सत्तारूढ़ दल के लोग कानून का पालन नहीं करते हैं। पुलिस हिरासत में मौते हो रही है। भाजपा राज में कालेज में छात्राओं के कपड़े उतारे जाते है।





यादव ने कहाकि भाजपा धोखे की राजनीति करती है। एनआरसी सीएए और एनपीआर लाने का क्या औचित्य हैं? मंहगाई असीमित है, गैस सिलेंडर के दामो में बेतहाशा वृृद्धि हुई है, किसान, गरीब की कहीं सुनवाई नहीं। भाजपा की गलत नीतियों का जवाब देने की ताकत समाजवादी पार्टी मे है। भाजपा कारपोरेट व्यवस्था और उद्योगपतियों के पक्ष में है। उ0प्र0 में जो एमओयू हुए उनसे निवेश कहीं नही आया। समाजवादी पार्टी भाजपा से डरने वाली नही है।






अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में न तो विकास हो रहा है और नहीं रोजगार मिल रहा है। किसान, नौजवान मारे-मारे फिर रहे हैं। भाजपा सरकार से रोजगार मांगो तो अर्बन नक्सल का तमगा लगा देते हैं। टुकड़े-टुकड़े गैंग का आरोप लग जाता है। भारतीय संविधान की बात करो तो पाकिस्तानी और देशद्रोही कह दिया जाता है। भाजपा नफरत फैलाकर राजनीति करना चाहती है। उसका काम समाज के बीच सद्भाव बिगाड़ना और दूरी पैदा करना है।

यादव ने कहाकि जाति आधारित जनगणना होने पर हर जाति की संख्यानुपात में हिस्सेदारी तय हो जाएगी। एक वर्ष हो गया पुलवामा के शहीदों को अभी तक शहीद का दर्जा नहीं मिला है। जो मां गंगा को धोखा दे सकते है वे किसी को भी धोखा दे सकते है। यही भाजपा का चरित्र है।


अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वे भाजपा के झांसे में उलझें नही। एनपीआर एनआरसी के फार्म नहीं भरे जाएगें। लोकतंत्र में सख्या की ताकत के ऊपर जनता की ताकत होती है। उन्होने भरोसा दिलाया कि समाजवादी सरकार में सभी की जाति गणना होगी। समाजवादी सरकार में अन्याय के विरूद्ध कार्यवाही होगी। समाजवादी पेंशन की राशि बढ़ाएगें। एक्सप्रेस वे पर मंडियों का अधूरा काम पूरा किया जाएगा।

कन्नौज दुनिया में इत्र नगरी के रूप में अपनी महक बनाए हुए है पर एक समय वह एक बडे़ साम्राज्य की राजधानी भी थी। वर्ष 606 से 647 ई0 तक उत्तर भारत में पंजाब को छोड़कर सम्राट हर्षवर्धन का राज था। हर्षबर्धन स्वयं को कन्नौज का राजपुत्र कहते थे। इस कन्नौज से स्वतंत्र भारत में समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया, डिम्पल यादव और अखिलेश यादव जी भी लोकसभा में निर्वाचित हुए थे।






यादव ने वहां के दौरे के समय सबसे पहले कन्नौज में कैंसर पीड़ित बालापोर निवासी अकरम हुसैन पुत्र अकमल हुसैन से भेंट की। उनके एक पुत्र यूसुफ और बेटी इनाया है। पैरा मेडिकल कालेज एक्सपे्रस वे के आसपास के गांवो के किसानों, नौजवानों एवं महिलाओ ने कहा कि उनकी जमीनों की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। पैरा मेडिकल कालेज, तिर्वा कन्नौज का 22 सौ करोड़ की लागत से सन् 2014 में निर्माण हुआ था, वह आज तक शुरू नहीं हो सका है। कन्नौज का फ्लाई ओवर और हैलीपैड भी समाजवादी सरकार में बना था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे समाजवादी सरकार में बना जिस पर भाजपाई झूठा दावा पेश करते है। अखिलेश यादव ने तिर्वा (कन्नौज) में श्री दिनेश बाथम की दुकान पर रूककर कुल्हड़ की चाय का स्वाद भी लिया।


epmty
epmty
Top