जातिवादी, साम्प्रदायिक राजनीति के दिन अब लद गए हैं : अखिलेश यादव

जातिवादी, साम्प्रदायिक राजनीति के दिन अब लद गए हैं : अखिलेश यादव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के जो कार्य किए थे भाजपा सरकार उनको अपना बता रही है, यह पूर्णतया अनैतिक है। समाजवादी पार्टी अगला चुनाव अकेले अपने दमखम पर लडे़गी। जलालपुर अम्बेडकर नगर डाॅ राममनोहर लोहिया की धरती से जीत की दिशा तय हो गई है। हम सबके एकजुट प्रयास से उत्तर प्रदेश में 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।






जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी विधायक सुभाष राय के साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारियों को सम्बोधित किया


अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय लखनऊ में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में विजयी विधायक सुभाष राय के साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और बूथ प्रभारियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रो रामगोपाल यादव, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा एवं पवन पाण्डेय, विधायक शैलेन्द्र यादव 'ललई' एवं संग्राम सिंह, सदस्य विधान परिषद एसआरएस यादव, तथा विशाल वर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय है।






भाजपा नेतृत्व की वादा खिलाफी के साथ विकास के प्रति अरूचि का भी एहसास


अखिलेश यादव ने कहा कि जलालपुर की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा की जातिवादी, साम्प्रदायिक राजनीति के दिन अब लद गए हैं। जनता जागरूक है। उसे भाजपा नेतृत्व की वादा खिलाफी के साथ विकास के प्रति अरूचि का भी एहसास हो चला है। किसान, मजदूर, गरीब, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं सभी परेशानी और कुंठा में अपनी जिंदगी बसर करने को मजबूर है।






भाजपा सरकार सत्ता के दुरूपयोग में माहिर है


रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के दुरूपयोग में माहिर है। प्रशासन तंत्र को अपने स्वार्थपूर्ति में प्रयोग करने के कई उदाहरण सामने आए है। हाल के उपचुनावों में दमन-उत्पीड़न के भाजपाई हथकंडो का जनता ने करारा जवाब दिया हैं भाजपा राज में नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। अपराधियों का आतंक है, खाकी भी उनसे भयभीत रहती है। गरीब भूख से मर रहा है। किसान कर्ज के बोझ से दबकर आत्महत्या कर रहा है। उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है।


बिजली कर्मियों के करोड़ों रूपये डूबने जा रहे है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार के घोटाले एक-एक कर सामने आ रहे है। स्वच्छ भारत और शौचालय निर्माण में धांधलियों की रिपोर्टे आ रही है। बिजली कर्मियों के करोड़ों रूपये डूबने जा रहे है। एक डिफाल्टर कम्पनी के साथ डील में भाजपा को 20 करोड़ रूपए का चंदा मिल गया। ऐसे ही पूंजीवालों का भाजपा राज में संरक्षण हो रहा है।






देश की आर्थिक स्थिति शोचनीय है


राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति शोचनीय है। नोटबंदी और जीएसटी की वजह से उद्योगधंधे बंद हो गए है, हजारों कर्मचारियों की छंटनी हो गई है। बेकारी बेलगाम है। बैंक डूब रहे हैं। जनता की गाढ़ी कमाई लूटकर कई बड़े उद्योगपति विदेश भाग गए है। भाजपा सरकार माफियाओं के आगे नतमस्तक है। इन स्थितियों में जनता के सब्र का बांध टूटने लगा है। अब वह भाजपा से निजात पाने को व्याकुल है।

विकास की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है


रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केन्द्र की हो या प्रदेश की हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इनकी कुनीतियों से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्थाएं बिगड़ी है और बेकारी बढ़ी है। विकास की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। भाजपा केवल सपने दिखाकर बहकाने का काम करती रही है लेकिन हाल के उपचुनावों में मतदाताओं ने उसे आईना दिखाने का काम किया है। आगे भी जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।


epmty
epmty
Top