सपा नेता के परिवार पर फिर कसा शिकंजा - होटल कर लिया कुर्क

सपा नेता के परिवार पर फिर कसा शिकंजा - होटल कर लिया कुर्क
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आगरा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता के परिवार पर पुलिस और प्रशासन का शिकंजा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब सपा नेता के आगरा में आलीशान होटल को भी पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर लिया है।

गौरतलब है कि एटा जनपद के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के परिवार पर सरकार का शिकंजा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जाता है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव फैमिली का दबदबा बरकरार रहता था लेकिन 2021 में सपा के इस परिवार पर पुलिस प्रशासन की नजरें टेढ़ी हुई तो रसूखदार समाजवादी फैमिली पर शिकंजा कसता चला। पुलिस प्रशासन ने इस परिवार की अवैध रूप से कब्जाई गई संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की और उसके बाद पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर लिए गए थे।

साल 2022 में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को आगरा से गिरफ्तार किया गया था तो वहीं उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को बीते 9 मार्च को मथुरा जनपद से गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। आज एटा पुलिस ने आगरा पुलिस के साथ मिलकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव का आगरा में नीलकंठ के नाम से आलीशान होटल को कुर्क कर लिया है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top