क्रांति दिवस पर सपा ने जिलेभर में की 45 जन पंचायत - BJP पर साधा निशाना

क्रांति दिवस पर सपा ने जिलेभर में की 45 जन पंचायत - BJP पर साधा निशाना

मुज़फ्फरनगर। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त क्रांति दिवस पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे जनपद में सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी के नेतृत्व व वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सपा सरकार के दौरान ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी दी गयी। इसके साथ ही सपा ने भाजपा सरकार की जन समस्याओं के प्रति लापरवाही को उजागर करने के लिए 45 से अधिक जन पंचायत आयोजित की गई।


सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी द्वारा सुबह से ही सर्वप्रथम पुरकाजी विधानसभा के एकता विहार कॉलोनी में सपा नेता शमशेर मलिक, ग्राम मलीरा में रवि कुमार, राशिद मलिक, एहसान मलिक,ग्राम वहलना में सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, बुढ़ाना विधानसभा में बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान द्वारा बुढ़ाना नगर में सपा नेता हारून सिद्दीकी, इम्तियाज कुरैशी द्वारा व मीरापुर विधानसभा में सपा नेता सैयद अली अब्बास काज़मी व शाह रजा नकवी द्वारा ग्राम जौली में आयोजित सपा की जन पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई बेरोजगारी किसानों,मजदूरों की दुर्दशा का कारण है। सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज भी सपा सरकार के दौरान कल्याणकारी योजनाओं को जनता याद कर रही है। इसी उद्देश्य से क्रांति दिवस पर जन पंचायत आयोजित कर जनता की समस्याओं की जानकारी लेकर उस पर बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए उक्त कार्यक्रम किये जा रहे हैं।


चरथावल विधानसभा में ग्राम नियामु में ठाकुर अमन सिंह व मोहम्मद राजा द्वारा चरथावल नगर में वरिष्ठ सपा नेता कुशल पाल त्यागी, ठाकुर सुखपाल सिंह द्वारा ग्राम तितावी में विधानसभा अध्यक्ष नौशाद अली व विपिन लातियांन द्वारा ग्राम तावली में सपा नेता सोमपाल भाटी व मेहरबान अली द्वारा आयोजित सपा की जन पंचायतों को संबोधित करते हुए सपा राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने जनता से आह्वान किया कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जन विरोधी नीतियों,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे पर पूरी तरह विफल हो गई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन की ताकत से यूपी में लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। इसलिए सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्व जगह जगह वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नफरत की राजनीति को हवा दे रहे हैं

सदर विधानसभा मुजफ्फरनगर के ग्राम कुकड़ा में इंतजार अंसारी व कल्लू मलिक द्वारा नई मंडी में पूर्व सभासद धर्मेंद्र नीटू, पवन बंसल द्वारा खालापार पड़ाव में सपा नेता खुर्शीद अहमद, शमी खान, मुकेश वशिष्ठ हबीब राणा, मास्टर अल्ताफ के द्वारा एवं मीनाक्षी चौक पर पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष सपा नेता वसी अंसारी एडवोकेट, सभासद अन्नू कुरैशी के द्वारा कच्ची सड़क गाजवाली पर सपा नेता सरदार तरनजीत सिंह पूर्व सभासद प्रत्याशी दुर्गेश पाल द्वारा आयोजित जन पंचायत को वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा नेता साजिद हसन,असद पाशा, सपा नगर महासचिव सलीम मलिक, मास्टर अल्ताफ ने संबोधित करते हुए कहा कि जन समस्याओं से विमुख हो चुकी भाजपा सरकार को 2024 में सत्ता से हटाने का आह्वान किया तथा प्रत्येक वार्ड सैक्टर में मजबूती से जनता के साथ उनकी समस्याओं के लिए हर समय संघर्ष में मौजूद रहने का संकल्प लिया गया। बुढ़ाना विधानसभा के कस्बा शाहपुर में सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी द्वारा सैकड़ो महिलाओं की भागीदारी से बड़ी जन पंचायत की गई।


पुरकाजी विधानसभा के ग्राम सुवाहेड़ी में मुकीम कासमी द्वारा ग्राम बसेड़ा में भानु त्यागी द्वारा ग्राम रेई में तरुण शर्मा व ग्राम रोहाना में विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी, सपा नेता डॉ नरेंद्र सैनी, आशीष त्यागी, आलम त्यागी द्वारा मीरापुर विधानसभा के कस्बा मीरापुर में सपा नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती व सपा नेता सुशील शर्मा द्वारा ग्राम माखियली में सपा नेता पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन युवा नेता नियाज़ हैदर द्वारा एवम प्रेमपुरी में पूर्व सभासद प्रत्याशी पुष्पेंद्र चौधरी, सपा नेता गौरव जैन द्वारा खतौली विधानसभा के ग्राम मंसूरपुर में सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, सपा सैक्टर प्रभारी रामवीर राठी,वीरसिंह सैनी,ग्राम सठेडी में सपा नेता धनवीर कश्यप, ग्राम तालड़ा में हारून खान जानसठ में सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी व तन्नू कुरैशी द्वारा ग्राम तिसँग में सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत सपा नेता ब्रजराज सैनी, इरशाद गुर्जर द्वारा खतौली नगर में सपा नेता इमरान सिद्दीकी, पंकज सैनी,शाहिद कुरैशी, दानिश काजी एडवोकेट, जावेद सोल्जर,इरशाद जाट,अभिषेक गोयल एडवोकेट, दिमाग सिंह गुर्जर एडवोकेट द्वारा कई स्थानों पर सपा की जन पंचायत आयोजित की गई। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी दी।



epmty
epmty
Top