कांग्रेस के हरियाणा में सत्ता में आने का संकेत: वेदप्रकाश

कांग्रेस के हरियाणा में सत्ता में आने का संकेत: वेदप्रकाश

चंडीगढ़। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने शनिवार को दावा किया कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ता जिस तरह कांग्रेस में हर रोज शामिल हो रहे हैं, वह प्रदेश की सत्ता से भाजपा-जजपा के जाने तथा 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने का पुख्ता संकेत है।

विद्रोही ने कहा कि 2014 और 2019 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस के परम्परागत मतदाता कांग्रेस से अलग हो गए थे, अब वे फिर से कांग्रेस के पक्ष में लामबद्ध होने लगे है। उन्होंने कहा कि चुनाव जिताने में निचले स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता ही अहम भूमिका निभाते है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस फिर से प्रदेश में अपना पुख्ता गौरव पाने के लिए पूरी शिद्दत से निचले स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं को पार्टी से जोड़ रही है। वहीं कांग्रेस नेतृत्व जमीन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर स्पष्ट कर रही है कि उसकी प्राथमिकता आमजन को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक रूप से मजबूत करके उनके चहुंमुखी सर्वांगीण विकास की है।

epmty
epmty
Top