बादल की गाड़ी पर फेंका जूता-जमकर किसानों ने की नारेबाजी

बादल की गाड़ी पर फेंका जूता-जमकर किसानों ने की नारेबाजी

जालंधर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से आयोजित की गई रैली में शामिल होने के लिए जा रहे शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की कार पर भड़के किसानों ने जूता फेंक दिया। इस दौरान किसानों की ओर से सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बहुजन समाज पार्टी की ओर से जालंधर में रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को भी बुलाया गया था। कार में सवार होकर जब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालंधर में आयोजित बसपा की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे तो उनके आने का किसानों ने उग्र विरोध किया। भड़के हुए किसानों ने काफिले में जाते समय सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जूता फेंक दिया। इस दौरान किसानों की ओर से सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। गौरतलब है कि कुछ समय पहले संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से राजनीतिक दलों से रैलिया ना करने को कहा गया था। इसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने अपनी 100 दिन की गल पंजाब दी सियासी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था। इससे पहले सुखबीर सिंह बादल के जालंधर में होने वाली रैली में पहुंचने की सूचना के मद्देनजर किसान काली झंडा लेकर इकट्ठा हो गए। भडके हुए किसानों ने कहा है कि राजनीतिक दलों को कम से कम लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों के आंखों के आंसू तो सूखने देने चाहिए थे।



epmty
epmty
Top