लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने शौकत अंसारी का बढ़ाया मान

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने शौकत अंसारी का बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए शौकत अंसारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा है कि समाज पार्टी अपने मेहनती और वफादार कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जानती है।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की अध्यक्षता और महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एडवोकेट के संचालन में आयोजित किए गए समारोह में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए शौकत अंसारी का माल्यार्पण करते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित की गई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही अपने मेहनती और वफादार कार्यकर्ताओं को सम्मान देना जानती है। पार्टी में शौकत अंसारी के लगातार पार्टी हित में किए गए योगदान को सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव बनाकर सम्मान देना हर कार्यकर्ता के लिए एक उदाहरण है।

महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व वरिष्ठ नेता सरताज राणा ने सपा नेता शौकत अंसारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव के रूप में दिए जाने पर सपा के लिए दिन रात संघर्ष करने का इनाम बताते हुए पार्टी के अन्य सभी कार्यकर्ताओं से भी वफादारी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

जिला महासचिव जिया चौधरी ने स्वागत सभा में कहा कि जमीन से जुड़े हुए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। सपा नेता शौकत अंसारी का संघर्ष व पार्टी के प्रति उनका महत्वपूर्ण योगदान किसी से छुपा हुआ नहीं है। सपा हाईकमान द्वारा उनको राष्ट्रीय सचिव के रूप में सम्मान देना समाजवादी पार्टी में हर संघर्ष करने वाले का सम्मान है।

नव मनोनीत सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी ने अपने स्वागत के लिए आए भारी तादाद में लोगों का आभार जताते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिया गया सम्मान व महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वह दिन रात मेहनत करके सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार लाना ही सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। वह इस मिशन को पूरा करने के लिए मेहनत और संघर्ष के रास्ते को चुनकर पूरा करने के लिए पीछे नहीं हटेंगे।

स्वागत करते हुए सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष रागिब कुरैशी, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप राणा, सपा नेता उस्मान चौधरी, हरिओम सैनी, जावेद सैफी, जमशेद खान, इस्लाम त्यागी, सुबोध कुमार, तनवीर अंसारी, साजिद सुल्तान, उमर खान, फराज अंसारी ने बड़ी माला व पगड़ी पहनाकर शौकत अंसारी का स्वागत किया।

आयोजन में मुख्य रूप लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, नासिर राणा, सपा अल्पसंख्यक सभा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, सभासद अन्नू कुरेशी, हाजी दिलशाद अंसारी, माजिद प्रधान, सलमान त्यागी, इरशाद मलिक, अमीर आलम, नवेद रँगरेज शुजाअत राणा, हनीफ इदरीसी, मुकुल त्यागी, चमन सिंह वाल्मीकि, राजेन्द्र सिंह ,एहसान अंसारी, शाह फैसल, नदीम राणा सलमान त्यागी, इरशाद अहमद, बिलाल आढ़ती वीर सिंह, आलम त्यागी, सुमित पाल, शुभम, रमन त्यागी, नसीम कुरैशी सोनू कुमार, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top