RLD कार्यकर्ताओं ने BJP नेताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा- मौके से भागकर..

RLD कार्यकर्ताओं ने BJP नेताओं को दौड़ा दौड़ा कर पीटा- मौके से भागकर..

बागपत। भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन प्रत्याशी को लेकर दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हो गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं के चंगुल से बचकर किसी तरह भाजपाइयों ने अपनी जान बचाई। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

दरअसल लोकसभा चुनाव- 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय लोकदल के बीच हुए गठबंधन के अंतर्गत पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बागपत लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल द्वारा राजकुमार सांगवान को गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया है।

बृहस्पतिवार की देर रात गठबंधन प्रत्याशी राजकुमार सांगवान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से संपर्क करते हुए जब चुनाव प्रचार करने में लगे हुए थे तो छपरौली क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर राजकुमार सांगवान जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के घर चाय पीने के लिए जाने लगे तो उनके साथ मौजूद राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें भाजपा कार्यकर्ता के घर चाय पीने के लिए जाने से रोक दिया।

बस इसी बात को लेकर राष्ट्रीय लोकदल एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। बात यहां तक पहुंची कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जब मारपीट होने लगी तो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को घेराबंदी करते हुए पीटना शुरू कर दिया। मौके से जान बचाकर भाग रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर दूर तक पीटा गया।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार में शामिल दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुए इस घमासान की किसी ने वीडियो बना ली जो आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बागपत पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि थाना छपरौली पर इस मारपीट की घटना की बाबत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

epmty
epmty
Top