राहुल गांधी की अपील- "आज बदलेगा बिहार"

राहुल गांधी की अपील- आज बदलेगा बिहार

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को 71 सीटों पर हो रहे मतदान में मतदाताओं से वोट सिर्फ़ महागठबंधन के पक्ष में डालने की अपील करते हुए कहा, "आज बदलेगा बिहार।"

कांग्रेस बिहार विधानसभा का चुनाव राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव की अगुवाई में लड़ रही है। राज्य में चुनाव तीन चरण में होने हैं।

केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ। आज बदलेगा बिहार।"

वार्ता

epmty
epmty
Top