BJP से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त-सिद्धार्थ सिंह

BJP से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त-सिद्धार्थ सिंह

बड़ौत। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष (पूर्व दर्जा मंत्री) सिद्धार्थ सिंह ने कहा हैं कि बीजेपी की सरकार से देश और प्रदेश की जनता त्रस्त हैं। देश में भूखमरी, बेरोजगारी, महंगाई से जनता का हाल बेहाल हैं। अब यूपी बदलाव चाहता हैं और 2022 में विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी। यूपी में मुख्यमंत्री की शपथ अखिलेश यादव लेंगे।


बृहस्पतिवार को नगर बड़ौत के मौहल्ला शोर गिरान में स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला जेल विजिटर गुलज़ार मनव्वर के आवास पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद लखनऊ के पूर्व उपाध्यक्ष (पूर्व दर्जा मंत्री) सिद्धार्थ सिंह यूथ के साथियों से चाय पर चर्चा करने पहुंचे।। उन्होंने कहा हैं कि2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि आज प्रदेश की जनता अपने आप को बहुत ठगा महसूस कर रही है। देश में महंगाई चरम पर है। बिजली के आए दिन दाम बढ़ रहे हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर धांधली की जा रही है। जनता त्राहि त्राहि कर रहीं हैं। देश अब बर्बाद होने की ओर अग्रसर हैं। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। देश को पूंजीपतियों के हाथ में सौंप जा रहा हैं। किसानों के सरकार अन्याय व जुल्म की कर रही हैं। गन्ना किसानों के मूल्य बढ़ाने और किसानों की आय दुगनी करने के नाम बीजेपी ठेंगा दिखा रहीं हैं। यूपी में योगी राज में राम राज्य की बजाय अपराध राज्य बन गया हैं। प्रदेश में महिला बहन बेटी सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

उन्होंने कहा किबीजेपी की सरकार जनता अब बिल्कुल त्रस्त आ चुकी हैं। अब 2022 में बदलाव होगा। नौजवान किसान मजदूर पिछड़े दलित सभी वर्गों के लोग समाजवादी पार्टी को वोट देगें। 2022 विधान सभा चुनाव में सपा के विकास नाम पर गठबंधन की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दोबारा अखिलेश यादव शपथ लेंगे।। उन्होंने यूथ के साथियों से आह्वान किया हैं वह पार्टी के साथ जुड़कर यूपी में सपा सरकार बनाएं। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार, फुरकान पहलवान, आशू सिद्दिकी, महताब अल्वी, रिज़वान खान, शादाब, गुलज़ार अहमद, उमर हुसैन, नदीम इदिर्शी, सभासद बिजरोल, आबिद बड़ावद आदि मौजूद रहे।



epmty
epmty
Top