अब पंजाब कांग्रेस में भूचाल- MLA ने चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा

अब पंजाब कांग्रेस में भूचाल- MLA ने चीफ व्हिप पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। पिछले 10 साल से लगातार केंद्र और कई राज्यों में सत्ता से दूर रह रही कांग्रेस में मची मारकाट खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। जालंधर लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट देने की चर्चा से आहत हुए विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप पद से इस्तीफा दे दिया है।

मंगलवार को जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट देने की चर्चा से आहत हुए पूर्व सांसद दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के बेटे एवं फिल्लौर विधानसभा सीट के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने कांग्रेस विधायक दल के चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सांसद चौधरी संतोख सिंह की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौत हो गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लोकसभा चुनाव 2024 के चलते जालंधर में सक्रिय होने और उनके दौरों से नाराज चौधरी परिवार के बारे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

इससे पहले सार्वजनिक तौर पर भी चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर दौरे और उनके टिकट के दौड़ में शामिल होने का विरोध कर चुके फिल्लौर विधानसभा सीट के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने नाराजगी में अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा के पास भेज दिया है।

epmty
epmty
Top