मेरा रंग काला जरूर है लेकिन नीयत साफ : केजरीवाल

मेरा रंग काला जरूर है लेकिन नीयत साफ : केजरीवाल

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काला अंग्रेज कहे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब की सभी माताओं को मेरा काला रंग पसंद है और नीयत साफ है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को चौथी गारंटी देने के लिए पठानकोट जाते समय अमृतसर के एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस बार पंजाब में हमारी (आप) की सरकार बनेगी और यह काला व्यक्ति (केजरीवाल) अपने सभी वादे पूरे करेगा। मैं झूठे एलान नहीं करता, क्योंकि मेरी नीयत काली नहीं साफ है। सभी जानते हैं कि किसकी नीयत काली है।''

उन्होंने कहा कि जब से मैंने पंजाब की महिलाओं को 3000 रूपये प्रति माह देने का ऐलान किया है, उसी समय से मुख्यमंत्री चन्नी उन्हें गालियां निकाल रहे हैं। सस्ते कपड़े पहनने वाला और काले रंग का व्यक्ति कह रहे है। ''मेरा रंग काला है। गांव-गांव धूप में घूमकर मेरा रंग काला हो गया है। मैं चन्नी साहब की तरह हेलीकॉप्टर में नहीं घूमता। आसमान में नहीं उड़ता। लेकिन नीयत काली नहीं है।''

इस मौके पर भगवंत मान, राघव चड्ढा, हरपाल सिंह चीमा, कुलतार सिंह संधवां, जै सिंह रोड़ी, कुंवर विजय प्रताप, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह और जीवनजोत कौर ने 'आप' सुप्रीमो केजरीवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।


वार्ता

epmty
epmty
Top