नव भारत के प्रणेता के साथ आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी:शाही

नव भारत के प्रणेता के साथ आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी:शाही

देवरिया। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73 वें जन्मदिन पर यहाँ कहा कि वे नव भारत के प्रणेता के साथ आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्तिकेंद्र स्तर पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर मोदी के दीर्घायु की कामना की।इसी के क्रम में कृषि मंत्री शाही और जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने यहाँ सोमनाथ मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री मोदी के शतायु होने की कामना किये और कुष्ठ आश्रम तथा जिला अस्पताल में फल वितरण किये।

इस अवसर पर शाही ने कहा कि नव भारत के प्रणेता,भारत को विश्वगुरु बनाने के मार्ग को प्रशस्त करने वाले प्रधानमंत्री मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है।भारत को विकास पथ पर आगे बढ़ाने वाले कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी,नव विचारधारा के प्रवर्तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विराट ऊर्जा के स्रोत है,जिससे भाजपा के करोड़ो-करोड़ कार्यकर्ता प्रेरणा लेते है।आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी प्रगति कर रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के शिल्पकार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी असंख्य भाजपा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक है,जिनसे कार्यकर्ता सीख लेकर दिन-रात मेहनत करके नये भारत के निर्माण में लगे है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत केवल अपने देश मे ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे विकास और प्रगति का एक नया आयाम गढ़ रहा है।

epmty
epmty
Top