कई वर्तमान एंव पूर्व मुख्यमंत्री अपनी अपनी सीट पर फंसे - चल रहे पीछे

कई वर्तमान एंव पूर्व मुख्यमंत्री अपनी अपनी सीट पर फंसे - चल रहे पीछे

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। फाइनल नतीजों के बाद पता चलेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी, लेकिन इस चुनाव में कई पूर्व एंव वर्तमान मुख्यमंत्री अपनी-अपनी विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। सिर्फ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट तो अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं।

इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी दोनों विधानसभा सीटों चमकौर साहिब और भदौर से तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की खटीमा विधानसभा सीट से, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लाल कुआं विधानसभा सीट से, पंजाब की पटियाला शहर विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब की ही लंबी विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अपनी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता ने दिग्गजों को झकझोर के रख दिया है।

epmty
epmty
Top