जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल समेत कांग्रेस के कई नेता BJP में शामिल

जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल समेत कांग्रेस के कई नेता BJP में शामिल

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष आज रतलाम कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पटेल के अलावा जोबट, अलीराजपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरपाल सिंह अजनार, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव शुभम पाटीदार ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने उज्जैन स्थित भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली।

मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उज्जैन लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक अनिल जैन भी उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top