मंडल युवा मोर्चा भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

मंडल युवा मोर्चा भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

मुज़फ्फरनगर। आज नई मण्डी मण्डल युवा मोर्चा द्वारा मण्डल मंत्री युवा मोर्चा अर्थव मित्तल के प्रतिष्ठान सरगम इलेक्ट्रॉनिक्स जानसठ रोड़ पर नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गुप्ता की अध्यक्षता में सदस्यता कैम्प का आयोजन किया गया।


जिसका शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील तायल नई मण्डी, मण्डल प्रभारी राजकुमार छाबड़ा, नई मण्डी मण्डल अध्यक्ष राजेश पाराशर ने संयुक्त रूप से किया।

कैम्प में लोगों ने भारी संख्या में पूरे उत्साह व उमंग के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर नई मण्डी मण्डल उपाध्यक्ष बशेश्वर दयाल, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अजय सागर, कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रशान्त गौतम, नई मण्डी मण्डल महामंत्री युवा मोर्चा शुभम भारद्वाज, मण्डल उपाध्यक्ष अर्ष सिंघल, पारस कश्यप, मण्डल मंत्री अर्थव मित्तल, मीडिया प्रभारी आयुष गोयल, सह मीडिया प्रभारी कुनाल मित्तल, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर शर्मा, कार्यालय प्रभारी अमृत बालियान, कूकड़ा मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शुभम गोयल, मनुराज सिंह, मण्डल मंत्री हरिओम गुप्ता, अभिषेक शर्मा, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य विशाल गर्ग , विशाल सुमित गोयल, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।



epmty
epmty
Top