लोकसभा चुनाव 2024- सपा मुखिया भी उतरे मैदान में- अखिलेश लड़ेंगे..

लोकसभा चुनाव 2024- सपा मुखिया भी उतरे मैदान में- अखिलेश लड़ेंगे..

लखनऊ। लोकसभा चुनाव- 2024 के मैदान में समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव भी उतरने को तैयार हो गए हैं। सपा हाई कमान ने पार्टी के सुप्रीमो को कन्नौज लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर की ओर से लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर अपने एक और कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया गया है। समाजवादी पार्टी के हाईकमान के मुताबिक पार्टी के सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में उतरकर अपनी पार्टी के लिए इलेक्शन लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी के हाईकमान ने अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार डिक्लेयर किया है।


उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि क्या वह पार्टी के प्रत्याशियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव में इलेक्शन लड़ने के लिए उतरेंगे? मंगलवार को सपा हाई कमान ने आज अखिलेश यादव का नाम कन्नौज लोकसभा सीट के उम्मीदवार के रूप में डिक्लेयर कर तमाम अनुमानों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

epmty
epmty
Top