जिले में एक सीट लगी हाथ- 9 सीटों पर भाजपा को मिली मात

जिले में एक सीट लगी हाथ- 9 सीटों पर भाजपा को मिली मात

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले की नगर पंचायत, नगरपालिका की 10 सीटो मे से केवल एक पर ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत मिली है।

शामली नगर पालिका से भाजपा उम्मीदवार अरविंद संगल 3922 वोटो से जीते है जबकि कैराना नगरपालिका से निर्दलीय शमशाद अंसारी को 418 वोटों से जीत मिली।-कांधला नगरपालिका से सपा उम्मीदवार नजमुल इस्लाम ने जीत हासिल की। नगरपंचायत बनत से रालोद प्रत्याशी कुसुम देवी, नगरपंचायत एलम से निर्दलीय रीना पँवार, नगरपंचायत झिंझाना से निर्दलीय उम्मीदवार हाजी नौशाद ने परचम लहराया वहीं नगर पंचायत उँन से आरएलडी प्रत्याशी प्रमोद कुमार, नगर पंचायत जलालाबाद से बसपा के जाहिर मलिक और नगर पंचायत थानाभवन निर्दलीय प्रत्याशी मुशायदा ने जीत हासिल की। इसके अलावा नगरपंचायत गढ़ीपुख्ता से रालोद उम्मीदवार प्रमोद चौधरी ने जीत दर्ज की है।

वार्ता

epmty
epmty
Top