भाजपा के पूर्व मंत्री को आया हार्ट अटैक - अस्पताल में भर्ती

भाजपा के पूर्व मंत्री को आया हार्ट अटैक - अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे केंद्र तथा बिहार सरकार में मंत्री रह चुके भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को आज हार्ट अटैक आया। बताया जाता है कि उनका बीपी हाई हो गया था जिस कारण उनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि अस्पताल में पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन की एंजियोग्राफी की गई जिसके बाद उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाया गया। डॉक्टर ने उनके हार्ट में एक स्टेन लगा दिया है। बताया जाता है कि शाहनवाज हुसैन अभी अस्पताल में भर्ती है तथा उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।




epmty
epmty
Top