CM की सभा में नशेड़ी पुलिस वाले का धमाल- लड़कियों से बात की..

CM की सभा में नशेड़ी पुलिस वाले का धमाल- लड़कियों से बात की..

शहडोल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी ने सभा में धमाल खड़ा कर दिया। तकरीबन 2 घंटे तक मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम में शामिल रहे नशेड़ी पुलिस कर्मी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियों के साथ भी नशे की हालत में बात करने की कोशिश की।

दरअसल शनिवार को राज्य के शहडोल स्थित पॉलिटेक्निक मैदान में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सभा आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात की गई टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में ही सीएम की सभा में पहुंच गया था।

लोगों के बीच पहुंचकर रौब दिखाने वाले नशेड़ी पुलिस कर्मी ने सीएम की सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने पहुंची लड़कियों के साथ जाकर बातचीत करने की कोशिश की।

नशे की हालत में लड़कियों के बीच घुसकर बदतमीजी करने वाला पुलिस कर्मी पीटीएस उमरिया का जवान होना बताया जा रहा है।

शहडोल पुलिस ने बताया है कि युवक के मानसिक रूप से कुछ कमजोर होने की बात प्रारंभिक तौर पर पता चली है।

epmty
epmty
Top