कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा-नेताओं ने किए चंद्रिका देवी के दर्शन

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा-नेताओं ने किए चंद्रिका देवी के दर्शन

लखनऊ। कांग्रेस की 7 प्रतिज्ञाओं से आम जनमानस को अवगत कराने के लिए आरंभ की गई प्रतिज्ञा यात्रा दोपहर के समय राजधानी लखनऊ पहुंच गई है। यात्रा में शामिल पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के पूर्व कबीना मंत्री एवं पूर्व सांसद समेत अन्य कांग्रेसजनों ने चंद्रिका माता के मंदिर में पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए।


रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा बाराबंकी से आरंभ की गई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा दोपहर के समय राजधानी लखनऊ पहुंच गई है। शनिवार को बाराबंकी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से इस प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व सांसद पीएल पुनिया के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं पूर्व सांसद राकेश सचान समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी साथ चल रहे हैं। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया है कि पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा दोपहर तकरीबन 2.00 बजे बख्शी का तालाब इलाके में प्रवेश कर गई है और यात्रा में शामिल नेताओं ने चंद्रिका माता मंदिर में दर्शन पूजन किया है। यहां सभा करने के बाद प्रतिज्ञा यात्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा आईआईएम रोड तिराहे पर पहुंचेगी। जहां प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के स्वास्थ्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रतिज्ञा यात्रा पूर्वी विधानसभा के मुंशी पुलिया चौराहे पर पहुंचेगी।



epmty
epmty
Top