पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

नई दिल्ली ।पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में हैदराबाद में निधन हो गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


शनिवार देर रात निमोनिया होने पर जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां देर रात एक बजकर 28 मिनट पर उनका देहांत हो गया।


पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

epmty
epmty
Top