विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी जोरों पर - बनाए कोऑर्डिनेटर

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी जोरों पर - बनाए कोऑर्डिनेटर

नई दिल्ली । राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी जोरों शोरों से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने राजस्थान में 4 कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं।

गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा और कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव में कोई कमी नहीं करना चाहती है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस के चार कोआर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं। इनमें उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरेक सिंह रावत, सांसद रंजीता रंजन, हरियाणा से विधायक किरण चौधरी, पूर्व सांसद शमशेर सिंह ढिल्लों को कोऑर्डिनेटर बनाकर राजस्थान चुनाव में जिम्मेदारी दी है। यह आदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल की तरफ से जारी किया गया है।




epmty
epmty
Top