कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर BJP का प्रदर्शन- महिलाओं को बताया....

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर BJP का प्रदर्शन- महिलाओं को बताया....

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर विरोध मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र तथा महिलाओं को प्रतिनिधित्व नहीं देने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई भाजपाइयों को पुलिस द्वारा हिरासत में भी लिया गया है।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगवाई में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने महिलाओं को स्त्री धन बताते हुए कहा कि महिलाओं पर जो हमला किया गया है वह सीधे-सीधे देश के बहुसंख्यक समाज पर हमला है।

उन्होंने कहा है कि मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि अगर वह सत्ता में आए तो देश का आर्थिक सर्वे करेंगे। आर्थिक सर्वे करने के बाद सामने आई संपत्ति को आखिर कांग्रेस किस बांटना चाहती है? उन्होंने पूछा कि इस देश में क्या हिंदू होना गुनाह है? महिलाओं के मंगलसूत्र और गहने छीनकर आखिर कांग्रेस किस देना चाहती है? राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए।

epmty
epmty
Top