151 फीट ऊंची होगी लक्ष्मण मूर्ति- 100 करोड़ पास

151 फीट ऊंची होगी लक्ष्मण मूर्ति- 100 करोड़ पास

लखनऊ। 151 फीट ऊंची लक्ष्मण जी की मूर्ति लखनऊ में प्रतिष्ठापित की जायेगी। इसके लिए 100 करोड़ का बजट भी नगम निगम द्वारा पास कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार लखनऊ में टीले वाली मस्जिद के पास लक्ष्मण टीला स्थित है। मान्यता है कि यहां पर लक्ष्मण जी रूके थे। वहीं बराबर में स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भी भगवान श्रीराम के भ्राता वीर धर्नुधर लक्ष्मण जी जलाभिषेक करने के लिए जाते थे। आज भी वहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लक्ष्मण टीले के बारे में कई दंत कथाएं प्रचलित हैं। लक्ष्मण टीला एक अलग ही मायने रखता है। इसी के चलते स्थानीय पार्षदों ने लक्ष्मण टीले के आसपास लक्ष्मण जी की भव्य मूर्ति का निर्माण कराने की मांग की थी, क्योंकि आसपास कहीं भी लक्ष्मण जी की कोई भी मूर्ति नहीं है। इसी के चलते नगर निगम ने लक्ष्मण जी की 151 फीट ऊंची मूर्ति बनाने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इसके लिए 100 करोड़ के बजट को भी मंजूरी दे दी गई है। हालांकि अभी यह मूर्ति कहां स्थापित होगी, इसके लिए कोई स्थान चयनित नहीं किया गया है। वहीं पार्षदों ने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी रखने की मांग की है। भाजपा सरकार के बनने के बाद से यह मांग तेजी से उठ रही है।



















epmty
epmty
Top