भाजपा ने शुरू किया बूथ सदस्यता अभियान

भाजपा ने शुरू किया बूथ सदस्यता अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को 'बूथ सदस्यता अभियान' का गाजियाबाद से शुभारम्भ किया।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी में सदस्य से कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से नेतृत्व निर्माण की परम्परा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी बाजपेई ने ऐसे कार्यकर्ताओं को खड़ा किया जो रात-दिन परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए राष्ट्रहित के कार्यों में लगे रहते हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा में बूथ का कार्यकर्ता तपस्या करके बूथ अध्यक्ष होते हुए पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। कार्यकर्ता को इस पार्टी में मजबूत बनाया जाता है जो तपस्या करके आगे बढ़े और पार्टी का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में गरीबों की आर्थिक व सामाजिक उन्नति व न्याय के लिए काम हो रहा है।


वार्ता

epmty
epmty
Top