भाजपा ने बदला अपना प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री

भाजपा ने बदला अपना प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री को बदल दिया है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी संगठन में बदलाव की बात चल रही थी। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप को हटाते हुए फिर से राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ राजीव बिंदल हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे लेकिन एक अफसर से बातचीत के कथित ऑडियो वायरल के मामले में उन्होंने साल 2020 में अपना इस्तीफा दे दिया था लेकिन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने फिर से राजीव बिंदल पर अपना भरोसा जताया है। इसके साथ ही हिमाचल भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा को दिल्ली भेजते हुए उनके स्थान पर सिद्धार्थन को नए संगठन महामंत्री की कमान सौंपी गई है।

epmty
epmty
Top