प्रियंका की छात्राओं से सेल्फी के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान

प्रियंका की छात्राओं से सेल्फी के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान

लखनऊ। यूपी की सियासत में प्रियंका गांधी लगातार सक्रिय नजर आ रही है। कल जब उन्होंने आगरा में पुलिस कस्टडी में मरे दलित युवक के घर जाने के लिए लखनऊ से निकली तो पुलिस ने उनको रोक लिया। प्रियंका के रोकने के बाद आसपास लोगो भीड़ इकट्ठी होने लगी । इसी बीच कुछ कॉलेज की छात्राएं प्रियंका के पास पहुंची तो प्रियंका गांधी ने पूछा कि सेल्फी लेनी है । उन्होंने कहा कि हमारे पास फोन नही है तब प्रियंका गांधी ने अपने मोबाइल में उनके साथ सेल्फी ली। प्रियंका ने उनको अपना नंबर देते हुए कहा कि मैं तुम्हारे नम्बर पर भेज दूंगी। प्रियंका गांधी ने सेल्फी लेने के बाद छात्राओं से कहा कि अच्छे पढ़ना। उन्होंने अपने स्लोगन मैं लड़की हूँ , लड़की हूँ , लड़ सकती हूँ , से उनको अवगत कराते हुए बताया कि लड़कियों को आगे बढ़ना चाहिए।

प्रियंका गांधी से मिलने के बाद छात्राएं बड़ी खुश नजर आईं। उनमें से एक छात्रा ने कहा कि वो प्रियंका दीदी जैसे आगे निकल कर काम करेंगी, दूसरी छात्रा ने प्रियंका को अगली मुख्यमंत्री देखने की इच्छा जाहिर की।

आज प्रियंका गांधी ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा " कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है।

मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज UP कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।



epmty
epmty
Top