मुलायम के समाजवाद में फिर सेंध- इन रिश्तेदार ने किया भगवा चोला धारण

मुलायम के समाजवाद में फिर सेंध- इन रिश्तेदार ने किया भगवा चोला धारण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के हाथों मात खाने वाली भारतीय जनता पार्टी अब समाजवादी पार्टी के घर के भीतर सेंधमारी करते हुए झटके पर झटके दे रही है। बीते दिन मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू को भगवा चोला धारण कराने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज फिर से सपा संरक्षक के रिश्तेदारों में सेंधमारी करते हुए उनके साढू को भगवा चोला धारण करा दिया है। इसके अलावा कई अन्य नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए भगवाधारी हो गए हैं।

बृहस्पतिवार को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदारों में एक बड़ी सेंधमारी कर दी है, जिसके चलते सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढू और बिधूना विधानसभा सीट से विधायक रहे प्रमोद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए भगवाधारी हो गए हैं। उधर पूर्व मंत्री कल्याण सिंह के ओएसडी रहे सेवानिवृत्त आईएएस किशन सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए इस दल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके अलावा कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल में शामिल प्रियंका मौर्य को भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने पाले में खींचते हुए उन्हें भी भगवाधारी बना दिया है। प्रियंका मौर्य ने भी आज बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को उस समय करारा झटका दिया गया था, जब योगी आदित्यनाथ की सरकार से इस्तीफा देने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान एवं धर्म सिंह सैनी के अलावा कई अन्य विधायकों को अपने दल में शामिल कर उन्हें साइकिल पर सवार कर दिया था।



epmty
epmty
Top