CM के साथ एक डिप्टी CM एवं 11 मंत्रियों ने ली शपथ- सोनिया राहुल..

CM के साथ एक डिप्टी CM एवं 11 मंत्रियों ने ली शपथ- सोनिया राहुल..

हैदराबाद। विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति को पराजित कर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस ने आज सत्ता ग्रहण कर ली है। मुख्यमंत्री के साथ एक डिप्टी सीएम के अलावा 11 मंत्रियों को भी राज्यपाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई है।

बृहस्पतिवार को हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित किए गए नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में विधानमंडल दल के नेता चुने गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। उनकी कैबिनेट में एक डिप्टी सीएम के रूप में भट्टी विक्रमार्क को भी राज्यपाल तमिल लिसाई सुंदर राजा एन द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई है।

मंत्रियों के रूप में कोंडा सुरेखा, कोमाटी रेड्डी वेंकट रेड्डी, जुपल्ली कृष्ण राव, भट्टी विक्रमार्क, उत्तम कुमार रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, सीताक्का, थुम्मला नागेश्वर राव, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, और दामोदर राज नरसिंह ने राज्यपाल के हाथों पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है।

तेलंगाना में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का राजधानी पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सूक्खू भी मौजूद रहे।

इससे पहले तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद 5 दिसंबर को दिल्ली में हुई पार्टी नेताओं की बैठक में राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव के गोपाल समेत कई सीनियर नेताओं ने रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री बनने के नाम पर अपनी मोहर लगाई थी।


epmty
epmty
Top