चंद्रयान -3 की सफलता पर अखिलेश यादव का ट्वीट - चांद मुबारक!

चंद्रयान -3 की सफलता पर अखिलेश यादव का ट्वीट - चांद मुबारक!

लखनऊ। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद देश भर में खुशी मनाई जा रही है इसी बीच अखिलेश यादव ने चांद मुबारक लिखते हुए ट्वीट किया है।

गौरतलब है कि चंद्रयान 3 जब से श्रीहरिकोटा से चंद्रमा के लिए छोड़ा गया था तब से पूरे देश में चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने की इंतजार में उत्सुकता बनी हुई थी। आज शाम 6:04 बजे पर जैसे ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर अपनी सॉफ्ट लैंडिंग की, ऐसे ही पूरे देश ने इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ करनी शुरू कर दी।


एक तरफ पूरे देश में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने से खुशी का माहौल है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में चांद मुबारक! लिखते हुए @isro #INDIA के साथ ही तिरंगा झंडे को लगाते हुए अपने ट्वीट में आगे लिखा अब और भी आगे जाना है। समाचार लिखे जाने तक 2 घंटे के बीच ही अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर 501.7 हजार लोगों ने इसको देखा। इसके साथ ही 17.2 लोगों ने इसको लाइक किया जबकि 2920 लोगों ने इसको रिट्वीट भी किया है। इसके साथ ही 2947 लोगों ने इस पर अपना रिप्लाई भी दिया है।




epmty
epmty
Top