सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे अखिलेश यादव- विधानसभा अध्यक्ष ने ली चुटकी

सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे अखिलेश यादव- विधानसभा अध्यक्ष ने ली चुटकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इस बजट सत्र के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव आज सदन में शेरवानी पहन कर पहुंचे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी चुटकी ली।

दरअसल यूपी विधानसभा में आज संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद अगले सेशन में जब सदन शुरू हुआ तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शेरवानी पहन कर सदन में पहुंचे, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी अपनी चेयर पर बैठते ही कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष शेरवानी में जंच रहे हैं।

हालांकि इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शेरवानी वाला फोटो समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल के टि्वटर हैंडल से इस शेर के साथ ट्वीट कर दिया गया था जिसमें उन्होंने लिखा *हुजूर आज का "बजट" शेरवानी में। बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेजबानी में। अखिलेश यादव के साथ इस फोटो में समाजवादी पार्टी के कई विधायक भी उन्हीं की तरह शेरवानी में पहने हुए नजर आए। अखिलेश यादव का यह फोटो ट्विटर पर काफी ट्रेंड भी कर रहा है।

epmty
epmty
Top