कुली के बाद अब राहुल गाँधी ने रेल यात्रियों से जानी उनकी समस्याएं

कुली के बाद अब राहुल गाँधी ने रेल यात्रियों से जानी उनकी समस्याएं

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ में बिलासपुर से रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रेल यात्रियों की समस्याओं को समझने की कोशिश की। बीते दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बात कर उनकी दिक्कते भी समझी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,राज्य की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलेजा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी थे।

दरअसल आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ सरकार की ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ करने के बाद पूर्व निर्धारित हेलीकाप्टर यात्रा को रद्द कर बिलासपुर से रायपुर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा के लिए निकल पड़े। राहुल गांधी ने इस ट्रैन के स्लीपर क्लास कोच में यात्रा कर आम रेल यात्रियों से उनकी सीटों पर जाकर चर्चा की और उनसे रेल यात्रा की मुश्किलों की जानकारी ली।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेल यात्रियों के साथ बड़े अच्छे से बात की और ट्रैन में सफर कर रहे लोगो ने भी उन्हे रेल यात्रा की मुश्किलों के बारे में खुलकर जानकारी दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा कर रहे छात्र छात्राओं से भी मुलाकात कर उनसे बातचीत की। एक छात्रा की कापी पर उन्होने चित्र बनाने की कोशिश की। लगभग 110 किमी की राहुल की इस रेल यात्रा की जानकारी मिलने पर रास्ते के स्टेशनों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया।





epmty
epmty
Top