समाजवादी पार्टी ने बदला प्रत्याशी अब वंदना होगी कैंडिडेट

समाजवादी पार्टी ने बदला प्रत्याशी अब वंदना होगी कैंडिडेट
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बदलते हुए दीपाली सिंह की जगह वंदना निगम को नया कैंडिडेट घोषित किया है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने कानपुर देहात की अकबरपुर नगर पंचायत के चेयरपर्सन पद के चुनाव में पहले दीपाली सिंह पत्नी जितेंद्र सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दीपाली सिंह की जगह वंदना निगम पत्नी संदीप कुमार को अकबरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि दीपाली सिंह को दिया गया चुनाव चिन्ह साइकल निरस्त कर दिया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top